प्रदेश स्तरीय विद्यालयी योगा प्रतियोगिता में देहरादून जिले का दबदबा रहा। टीम चैंपियनशिप देहरादून जिले ने जीती, जबकि अल्मोड़ा दूसरे और नैनीताल जिला तीसरे स्थान पर रहा।
योगा प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग में देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार और बालिका वर्ग में देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, अंडर 17 बालक में नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और बालिका में देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, अंडर 14 बालक वर्ग में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और बालिका वर्ग में देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। आरकेटिक्स योगा अंडर 14 में मनीष (देहरादून) और भावना बिष्ट (नैनीताल), अंडर 17 में रोहित यादव (हरिद्वार), भावना बिष्ट (नैनीताल), अंडर 19 में अंकित (देहरादून), शांभवी (हरिद्वार) विजेता रहे। लयात्मक योगा के अंडर 14 में भरत (अल्मोड़ा) और वर्षा पांडे, अंडर 17 में जय सिंह सिराड़ी (अल्मोड़ा) और सपना पांडे (नैनीताल), अंडर 19 में अजय सिंह सिराड़ी (अल्मोड़ा) और भावना बिष्ट (नैनीताल) विजेता रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ. महेंद्र सिंह महरा (मधु), प्रमोद मेहरा, मंजू जोशी, उमेश दंदोलिया, नीलम पुरी, मीरा सिंह, दीपक कुमार, मंजू कांडपाल, सविता भागबोले शामिल रहीं। समापन अवसर पर अव्वल रही टीमों को ट्रॉफी के अलावा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. कैलाश डोलिया ने किया। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, धन सिंह धौनी, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, शोबन कनवाल, भूपाल चिलवाल, हीरा सिंह बोरा, शैलेंद्र वर्मा, कमल किशोर तिवारी, हरीश भंडारी, पंकज टम्टा, शिवराज बनकोटी, प्रमोद मेहरा, वीरेंद्र सिंह, दीपक शाही, नीरू पांडे, बेबी जैड़ा, नंदा भाकुनी, मनीषा तिवारी, पूनम बिष्ट, राजेंद्र जोशी गोविंद बिष्ट, प्रीति सैनी, ज्योति जोशी आदि रहे।
अल्मोड़ा में प्रदेश स्तरीय योगा प्रतियोगिता में भागीदारी करते प्रतिभागी।- फोटो : ALMORA