फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव डा. चंद्र ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Mon, 30 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार स्थित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनी। इससे पूर्व जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने बंदियों को जिला कारागार में स्थित लीगल एड क्लीनिक और नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं से मिलने वाले विधिक लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने  जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार स्थित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनी। 

उन्होंने जेलर को बंदियों की समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला कारागार अधीक्षक ने प्राधिकरण के सचिव डा. चंद्र को बंदियों की समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर बंदियों ने प्राधिकरण के सचिव डा. चंद्र के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। शिविर में बंदियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें