फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपस्थिति दर्ज कराई और चल दिए

Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हवालबाग ब्लाक के छह माध्यमिक विद्यालयों और 13 प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जीआईसी चौरा हवालबाग में प्रात: 10:30 बजे छह शिक्षक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित मिले। इनमें से तीन शिक्षकों को पकड़कर सीईओ वापस स्कूल में लाए। सीईओ ने इन छह शिक्षकों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश प्रधानाचार्य जीआईसी चौरा हवालबाग को दिए हैं।

सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक आदि के साथ हवालबाग ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि जीआईसी चौरा हवालबाग के अनुपस्थित छह शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जीआईसी लोधिया में अध्यापन कार्य करने के बजाए शिक्षक बाहर बैठे मिले। इन शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्राथमिक स्कूल चौरा हवालबाग में सतत मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षा और शिक्षक डायरी अपूर्ण, जूहा महतगांव में सतत मूल्यांकन नहीं पाया गया। इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में शेष स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। स्कूलों में डा. अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं चल रही थीं। सीईओ ने कहा कि सभी स्कूलों में ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे। खासकर हवालबाग, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताकुला में ऐसे अभियान चलते रहेंगे। बिना अवकाश स्वीकृत अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लापरवाह प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी। अच्छा शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को विशेष प्रविष्टि मिलेगी। उन्होंने डीईओ प्रारंभिक और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह सभी विभागीय कार्यों की गहनता से जांच करें। प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की गोपनीय आख्या 25 अप्रैल तक डीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें