फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल संस्थान के संविदा कर्मियों का एरियर 11 माह से लटका

Tue, 26 Nov 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान में तैनात संविदा कर्मियों को 11 माह से एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। 30 नवंबर तक भुगतान नहीं होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने इस मामले में सोमवार को ईई अरुण कुमार सोनी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कभी वेतन तो कभी एरियर के लिए ठेकेदार के आगे-पीछे घूमना उनकी मजबूरी बन गया हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार अपनी परेशानी बताई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आक्रोशित संविदा कर्मियों ने कहा कि ठेकेदार ने उन्हें सितंबर 2023 से मार्च 2024 और अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक के 11 महीने के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिन के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पांचवें दिन से 215 संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की होगी। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह, चंद्रशेखर पांडे, संजय सिंह, हर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें