फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लावारिस जानवरों के लिए गो सदन बनाने की मांग

Tue, 26 Nov 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट नगर पंचायत में लावारिस जानवरों की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। इस कारण आए दिन यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को लावारिस जानवरों से परेशान लोगों ने गो सदन बनाने की मांग को लेकर विधायक मदन सिंह बिष्ट को ज्ञापन देकर विधायक निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कराने की मांग की। कहा कि गो सदन के लिए नगर पंचायत के तहसील कार्यालय से डेढ़ किमी दूरी पर चांचरी में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। वहीं विधायक ने कहा कि गो सदन बनाने को लेकर एसडीएम से कार्रवाई के लिए कहा गया है। सब कुछ सही पाए जाने पर धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अतुल साह, कैलाश सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह मेहरा, प्रमोद लाल साह, केएस राना आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें