ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़तीं छात्रा प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय का दबदबा रहा। केंद्रीय विद्यालय की टीम दूसरे और माउंट सिनाई की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता केरोगी और पूमसे दोनों स्पर्धाओं के आधार पर खेली गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने किया। उन्होंने ताइक्वांडो को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं से इस खेल से जुड़ने की अपील की। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। केवि की टीम दूसरे और माउंट सिनाई की टीम तीसरे स्थान पर रही।
निर्णायक की भूमिका प्रशिक्षक पूरन सिंह बिष्ट और भूपेंद्र भट्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, माउंट सिनाई, रानीखेत इंटर कालेज, स्प्रिंग फील्ड स्कूल, कनौसा कान्वेंट, बीरशिवा, जीडी बिड़ला, जीजीआईसी, एशियन एकेडमी और माडर्न पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के 250 से अधिक बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन छठी डान ब्लैक बेल्ट नरेश तलरजेे ने किया। इस दौरान ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, प्रशिक्षक विजय बहादुर, शोभित शाह, पी. सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।