हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद के सौजन्य में शीतलापुष्कर मैदान में ट्रेड फेयर चल रहा है। 12 दिवसीय इस महोत्सव में बुनकरों, शिल्पियों और लघु उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह ने किया। इसमें बुनकरों, शिल्पियों और उद्यमियों द्वारा निर्मित चादर, आसन, पर्दे, लेडीज सूट, साड़ियां, कालीन, अचार, जैम, जैली, मुरब्बा आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। नगर और आसपास के गांवों से लोग मेले में उमड़ रहे हैं।
उद्योग विभाग उत्तराखंड के सलाहकार फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रेड फेयर के माध्यम से लघु उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिला उद्योग अधिकारी जगदीश पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, बनारस और हरदोई आदि क्षेत्रों के लघु उद्यमियों के उत्पादों को शामिल किया गया है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, तारा लाल शाह, रहमान अहमद, जगदीश बिष्ट, इशरार हुसैन, मनोज मठपाल आदि थे।