फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपणु बाजार परिसर चौखुटिया में हुआ पहला आयोजन

Tue, 01 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजीविका परियोजना के तहत आपणु बाजार परिसर में पहली बार महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका विषय ‘स्थायित्व की ओर सहकारिता’ था। जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आजीविका परियोजना के तहत आपणु बाजार परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में ‘स्थायित्व की ओर सहकारिता’ विषय पर महिलाओं ने विचार रखे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने महिलाओं से सहकारिता को मजबूत बनाने को लेकर कई उपाय सुझाए। कहा कि सहकारिता के मजबूत होने से ही महिलाओं को इसके माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। जय नंदा लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कवि आनंद बल्लभ भट्ट ने लोगों को खूब हंसाया। संचालन गीता जोशी ने किया।

चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, आजीविका के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक डॉ. हीराबल्लभ पंत, सहायक प्रबंधक गीता जोशी, मुकेश कुमार, बीडीओ एमसी जोशी, एडीओ कोआपरेटिव कमला मासीवाल, तकनीकी एजेंसी आईएफएफडीसी के ब्लॉक समन्वयक देशदीपक यादव, आजीविका समन्वय यशोदा मेहरा, नवीन द्विवेदी, आशा देवी, उर्मिला, कौशल्या, जीवन नेगी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें