फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा से अधिकार संपन्न बनेंगी महिलाएं

Mon, 29 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एकता परिषद के सम्मेलन में जहां आवारा जानवरों के आतंक से खेती को हो रहे नुकसान पर चर्चा हुई, वहीं महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के लिए बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। कई वक्ताओं ने बूढ़ी महिलाओं को पॉलिथीन में मडुवे का आटा देने के बजाए उन्हें वृद्धा पेंशन देने की वकालत की गई। महिलाओं ने पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सरकार से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की।
विज्ञापन


घुघुती में हुए सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला एकता परिषद की संयोजिका अनुराधा पांडे ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास की बात करती है, लेकिन यह दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रहते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। जन सरोकार मंच के संयोजक मोहन कांडपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की खेती बाड़ी चौपट है, सरकार वन्य जीवों का आतंक नहीं रोक पा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार बूढ़ी महिलाओं को मडुवा दे रही है, इसके बजाए वृद्धावस्था पेंशन लगानी चाहिए। अध्यक्षा मोहनी देवी ने पहाड़ की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की। बालिका शिक्षा पर जोर देने की मांग भी उठी। अतिथि शिक्षकों को समय पर मानदेय देने, खेती किसानी के लिए योजना बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


तय हुआ कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुअर, बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को साथ लेकर द्वाराहाट तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर घुघुती, चौड़ा, सनणैं, शिलंग, कमराड़, बहेड़ा, धमेड़ा, मासौं सहित तमाम गांवों की महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें