सुरईखेत स्थित डीवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने छात्र-छात्राओं से सफलता के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, शिक्षकों से ईमानदारी पूर्वक दायित्व निभाने को कहा। उन्होंने विधायक निधि से दो कंप्यूटर और फर्नीचर देने की घोषणा की।
विद्यालय पहुंचने पर क्षेत्रवासियों का विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें हर क्षेत्र में प्रयास करने होंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से सहयोग मांगा। विधायक निधि से उन्होंने फर्नीचर के लिए एक लाख और दो कंप्यूटर देने की घोषणा की।
बच्चों के लिए खेल सामग्री देने का भी आश्वासन दिया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांधा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रबंधक डा. कमलेश बोरा ने सभी का आभार जताया। गायक पप्पू कार्की ने गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर आईटी कांग्रेस के प्रदेश सचिव नारायण रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।