कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में शामिल बच्चे। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ का सप्तम वार्षिकोत्सव सोमवार को संपन्न हुआ। संस्थान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यापीठ और आसपास क्षेत्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने और विद्यापीठ की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
बाबा कल्याणदास महाराज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबी सुब्बारायडू थे। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यापीठ के छात्र अंकित मेलकानी पहले, मोहित मेलकानी दूसरे और आयुष पांडे तीसरे स्थान पर रहे।
स्वच्छता में कमल गौड़, अनुशासन में धर्मराज भंडारी प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा नौ से बारह में अमित पांडेय 81.6 %, आशीष पंत 80% और दीपक तिवारी 78.5% अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान में रहे। कक्षा छह से आठवीं में अभिषेक 75%, तरुण भट्ट 69.5% और अमित 69.2% अंकों के साथ पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहां पर प्रधानाचार्य सदानंद, डमरूधर अग्रवाल, लक्ष्मी निवास सारड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, तारा चंद्र जोशी आदि थे।