सिंटेला कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी में दो दिनी वार्षिकोत्सव सिंटेला 2022 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। सार्थक रौतेला मिस्टर तो ज्योति पांडेय मिस कैंपस चुनी गईं। समारोह के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक प्रो. सत्येंद्र सिंह थे।
दूसरे दिन सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, गायन आदि की रंगारंग प्रस्तुतियों ने वाहवाही लूटी। वार्षिक प्रतियोगिताओं के तहत मंडाला आर्ट में खुशबू बिष्ट प्रथम रहीं। वहीं, कविता में अखंड दत्ता एकल शास्त्रीय नृत्य में शिवानी रावत, एकल पश्चिमी नृत्य में रिया क्षेत्री, फेस पेंटिंग में दीपा बिष्ट, टैलेंट हंट में अश्विन सागर प्रथम रहे। तरुण परिहार ने मधुर स्वरों से उपस्थित दर्शकों में समां बांध दिया। सार्थक रौतेला और ज्योति पांडेय मिस्टर तथा मिस कैंपस चुने गए। चेतना एंड ग्रुप फेस डिजाइनिंग में प्रथम रहा। समापन समारोह में कार्यक्रम संयोजक ललित गड़िया, अनंदिता साहा, डॉ. रवि कुमार सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और फैकल्टी मेंबर रहे।