फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ

Fri, 28 Sep 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक का डेमो दिखाते सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ यहां पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सुबह सोमनाथ मैदान में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान हुई गतिविधियों का डेमो दिखाया गया, कई खेल गतिविधियां भी हुईं। विभिन्न विद्यालयों के 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के पराक्रम को डेमो के माध्यम से दिखाया गया। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल सहित स्थानीय विद्यालयों के 300 बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सेना के बैंड डिस्प्ले के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। बास्केटबॉल, तीरंदाजी डिस्प्ले ने सभी का दिल जीत लिया। छात्र-छात्राओं ने एअर गन और राइफल से फायर करने के गुर भी सीखे। इससे पूर्व कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कर्नल नीरज सूद शौर्य चक्र ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित कार्यक्रम कल भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें