फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता बनी अभाविप की कुमाऊं छात्रा संयोजिका

विज्ञापन
अंकिता पंत - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान की छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पंत को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप/एबीवीपी) की कुमाऊं छात्रा संयोजिका मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मां धारी देवी और शहीद जनरल बिपिन रावत की जन्मभूमि श्रीनगर गढ़वाल में अभाविप का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। रानीखेत से भी अभाविप के कार्यकर्ता वहां गए थे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में पद्मश्री बसंती बिष्ट मुख्य अतिथि थीं। अधिवेशन में शिक्षा की वर्तमान चुनौतियां, समाज की भूमिका और उत्तराखंड के वर्तमान परिदृश्य संबंधी दो प्रस्ताव भी पारित किए गए।
बताया कि अधिवेशन में राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान की छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पंत (आदिया) को कुमाऊं छात्रा संयोजिका, छात्रसंघ रानीखेत के सुधांशु भट्ट को फिर से नगर विस्तारक अल्मोड़ा, मनीष को जिला संयोजक रानीखेत, पिंकी को जिला सह संयोजक रानीखेत, नितिन, वरुण वर्मा, सूरज उपाध्याय, मनोज कुमार (द्वाराहाट) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अंकिता ने बताया कि एबीवीपी का यह अधिवेशन 22वां प्रांतीय अधिवेशन था। इसमें प्रदेशभर के जिलों की कई इकाइयों से करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें