फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार

Thu, 22 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, छह माह बीतने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उनसे विभागीय जिम्मेदारियों के साथ ही कई ऑनलाइन कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके अनुसार मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कहा कि कम मानदेय के साथ कार्यकर्ताओं का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इतने वर्ष विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर संगठन प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमला दानू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा आर्य, चंपा खोलिया, नीमा, हेमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें