फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, अंदर फंसे चालक को दरवाजा काटकर सुरक्षित निकाला

Thu, 22 Oct 2026 09:48 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे चालक को फायर रेस्क्यू टीम ने दरवाजा काटकर सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चालक को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार देर रात हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक दानेश्वर प्रसाद (34) गाड़ी के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने गाड़ी का दरवाजा काटकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दानेश्वर प्रसाद हवालबाग की आईसीआर कॉलोनी के निवासी हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर वीडियो गेम बनाकर किसने किया खेल? सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
विज्ञापन


रेस्क्यू के बाद परिजनों की मौजूदगी में उन्हें एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, चालक हरि अधिकारी, फायरमैन मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार और दीपक मार्छाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें