घिंघारीखाल में दुर्घटनाग्रस्त कार। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बुधवार की देर रात द्वाराहाट से रानीखेत आ रही रही एक ऑल्टो कार घिंघारीखाल के पास 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने रात्रि में घायल चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम टैक्सी चालक दीपक नेगी पन्याली से बुकिंग लेकर द्वाराहाट गया। अपनी ऑल्टो कार संख्या यूके 01 टीए-3681 से देर रात वह बुकिंग छोड़कर रानीखेत की तरफ लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रात्रि 12 बजे उनकी ऑल्टो कार यहां घिंघारीखाल स्थित रेजांग्ला मैदान के समीप अनियंत्रित होकर 30 फुट गहरी खाई में गिर गई।
हो हल्ला सुनकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस का सूचना दी। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौक पर पहुंची वहां रेस्क्यू अभियान चलाया। मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल चालक दीपक को कार से बाहर निकाला और यहां राजकीय अस्पताल में उसका उपचार कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई है। कार को काफी क्षति पहुंची है।