फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉकों की 13 पेयजल योजनाएं अब भी ठप

Wed, 06 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पहले सूखे के चलते ग्रामीणों को गंभीर जल संकट  झेलना पड़ा अब बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पहली जुलाई को हुई जबर्दस्त बारिश में डेढ़ दर्जन से अधिक पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई थीं। कुछ लाइनों को विभाग ने दुरुस्त कर  लिया है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी अल्मोड़ा डिवीजन में 13 योजनाएं ठप पड़ी हैं।

नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
बारिश  के चलते धौलादेवी ब्लॉक की चार, भैंसियाछाना और हवालबाग की दो-दो, ताकुला  की पांच योजनाएं अब भी दुरुस्त नहीं हुई हैं। लाइनों का सुधार नहीं होने से  संबंधित क्षेत्रों में पानी की त्राहि-त्राहि मची है। धौलादेवी में  पचेल-बेलक-सुकना लाइन बाधित हो जाने से सुकना, बेलक, रंगोड़ी, दियारखोली,  चुपड़ा, बागपाली समेत अन्य गांवों में लोगों के लिए पेयजल जुटाना मुश्किल  हो रहा है। दीपक जोशी, हरीश जोशी, संत राम, शंकर राम, गोविंद सिंह आदि  ग्रामीणों ने बताया कि लाइन ध्वस्त होने की सूचना जल संस्थान और प्रशासन के  अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त लाइनों का  सुधार कर पानी की सप्लाई तुरंत बहाल करने के निर्देश जारी किए है, लेकिन एक  सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग ने बाधित चल रही सुकना पेयजल लाइन को  दुरुस्त नहीं किया। 
विज्ञापन


नलों में पानी नहीं आने से लोगों को कई किमी दूर जाकर  पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान और प्रशासन के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त लाइन का जल्द सुधार कर आपूर्ति बहाल करने की  मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया बजट की  कमी के चलते काम पर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद विभागीय संसाधनों से  क्षतिग्रस्त लाइनों के सुधार का काम किया जा रहा है। पचेल-बेलक योजना के  सुधारीकरण को नल और अन्य सामान भेजा गया है जल्द ही लाइन ठीक कर पानी की सप्लाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें