फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के खिलाडियों का स्टेट चैंपियनशिप में दबदबा

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
देहरादूान में हुई स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में पदकों के साथ मौजूद अल्मोड़ा के खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक झटक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के यशपाल भट्ट, नीतिश कुमार और रोहित मंडल ने स्वर्ण पदक जीत कर जीते। वहीं अमन प्रसाद ने रजत और कृतिका अधिकारी, सिमरन सिजवाली ने कांस्य पदक जीत कर अपना हुनर दिखाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मुए थाई एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, दीप्ती पांडे, गोदावरी चतुर्वेदी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें