फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल की लिफ्ट हुई खराब, रोगियों ने चढ़ीं सीढ़ियां

Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला अस्पताल की सीढ़ियां चढ़कर आते मरीज। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा की लिफ्ट खराब होने से मरीजों, गर्भवतियों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को तकनीकी खराबी आने से अचानक लिफ्ट का संचालन ठप हो गया। जिसके चलते अस्पताल की ऊपरी मंजिलों पर स्थित चिकित्सकीय सेवाओं तक पहुंचना मरीजों के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ।
विज्ञापन

माल रोड गेट से चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी, चिकित्सक कक्षों, अल्ट्रासाउंड विभाग तक आमतौर पर मरीज लिफ्ट से पहुंचते हैं। गर्भवतियों और गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति और भी अधिक चुनौतीपूर्ण रही। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि तकनीशियन बुलाया गया है। जल्द इसका संचालन ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें