फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच दूसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए रहा बंद

Thu, 25 Sep 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बसों के लिए बंद रहा। यात्रियों को रानीखेत होकर 47 किमी अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ी, जिससे समय और किराए दोनों में वृद्धि हुई। प्रशासन मार्ग जल्द खोलने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बड़े वाहन (बसों) के लिए बंद रहा। यात्री बसों ने 47 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी आवाजाही की। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब पर बुधवार को सड़क धंस गई थी। इस कारण मार्ग बड़े वाहन (यात्री बसों) के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बंद रहा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने-जाने वाली बसें 47 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर वाया रानीखेत के रास्ते गईं जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद हुआ। कई यात्री हल्द्वानी समय पर नहीं पहुंच पाए जिस कारण उनकी ट्रेन छूट गई। केमू की बसों में यात्रियों को 210 रुपये के बजाए 310 रुपये किराया पड़ा। अतिरिक्त किराया पड़ने से यात्रियों की जेब ढीली हुई। इधर, छोटे वाहनों (टैक्सी) के लिए मार्ग खुला रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क को बड़े यात्री वाहनों के लिए जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें