फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper Case: पेपर बाहर आने के विरोध में सड़कों पर बेरोजगार, निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 25 Sep 2025 01:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर आने से नाराज युवा सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने नगर में जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार को चेताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर आने से नाराज युवा सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने नगर में जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार को चेताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


यूकेएसएसएससी की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवा बुधवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने विनय किरौला के नेतृत्व में जुलूस निकला। माल रोड, चौक बाजार, लाला बाजार सहित विभिन्न बाजारों से होते हुए जुलूस पुनः गांधी पार्क पहुंचा।

इस दौरान हुई सभा में विनय किरौला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद युवाओं को सरकारी नौकरियों की उम्मीद थी लेकिन पेपर लीक होने से उनके सपने धरे के धरे रह गए। इस दौरान अजय जोशी, विनोद तिवारी, भूपेंद्र कोरंगा, ज्योति भट्ट, दीपा जोशी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बेरोजगारों के जुलूस से यातायात भी रहा
प्रभावित : अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी और सरकार के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान यातायात भी बाधित रहा। चौघानपाटा में कुछ देर एंबुलेंस भी फंसी रही। हालांकि बेरोजगारों ने सड़कों से किनारे होकर एंबुलेंस को जाने दिया। युवाओं ने कहा कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलावाड़ कर रही है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें