अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई 2026 तक मल्टीपरपज कराटे हॉल आमवाला देहरादून में किया गया।
अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में प्रेम सिंह गैड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। इसके अलावा लीलावती ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में ज्योति बिष्ट, पूजा पांडे, अनायता, ममता गैड़ा, ज्योति नेगी, हर्ष डसीला, सन्नी वर्मा और समीर कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
खुशी डौरबी, भरत सिंह, समीक्षा राणा, दिया बिष्ट, दीक्षा गुरुरानी, निशा नेगी, प्रिया नेगी, पवित्रा नेगी, हेमा धानक, रोशनी बिष्ट, तनीषा, रोशनी पटवाल और दीपक भट्ट ने अपनी-अपनी भार श्रेणी में पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल उत्तराखंड नीरज गुप्ता, उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य ने पदक देकर सम्मानित किया।
हरीश सिंह चौहान ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊ के शिक्षक ललित बिष्ट ने पूरी टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश्वरी आर्या, अरुण बांग्याल, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य मार्कण्डेय शुक्ला, ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद कुमार, राजेंद्र नयाल सहित जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।