फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी खीड़ा में बनेगी जीव विज्ञान प्रयोगशाला

Tue, 12 May 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया। राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा में विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। विद्यालय में जीव विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण के लिए 26 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषयों की बेहतर और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

गेवाड़ विकास समिति चौखुटिया के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बताया कि उन्होंने मार्च माह में विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर विद्यालय में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान और भूगोल विषय की प्रयोगशालाएं स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। इस पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक मुकुल सती को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने और समिति को जानकारी देने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जीव विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए भी चालू वित्तीय वर्ष में धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें