फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालम में शास्त्री ने जगाई थी आजादी की अलख : कुंजवाल

Fri, 09 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सालम में मनाया जैंती स्कूल का स्‍थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री का जन्म दिवस सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती के स्थापना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सालम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने सालम के गांव-गांव में आजादी की अलख जगाई थी। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्कूल के प्रांतीयकरण के लिए प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इंटर कॉलेज में भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सालम देश को जय हिंद का नारा देने वाले सपूतों की जन्म भूमि है। दुर्गादत्त जैसे क्रांतिकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को विशेष राज्य के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार के क्षेत्र में पलायन को रोका जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री के पुत्र हरिनंदन पांडे, पूर्व प्रबंधक दीवान सिंह बोरा, प्रधानाचार्य प्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावक संघ अध्यक्ष नंदन बिष्ट की अध्यक्षता में दीपक जोशी, हिमांशु पांडे ने संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे, रमेश बहुगुणा, मंजू बिष्ट, अशोक पांडे, नरेंद्र बिष्ट, नर्मदा तिवारी, बालम कपकोटी, सुरेश भट्ट, हरीश आर्या, सुभाष पांडे, भुवन शर्मा, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें