पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को मृत घोषित कर दिया।
घायल गोपाल सिंह (24), नरेंद्र सिंह (18) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गांव में शोक की लहर
गांव के दो युवाओं की एक साथ मौत होने से गांव में शोक की लहर है। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने से परिजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हैं। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।