परिजन कर रहे थे सुभाष के घर आने का इंतजार, मिली मौत की खबर
दर्दनाक सड़क हादसा एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन ले गया। सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर थे। शनिवार और रविवार दो दिन लगातार छुट्टी होने पर वह थलीसैंण अपने बच्चों और परिवार से मिलने जा रहे थे। परिजन सुभाष सिंह के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन परिजनों को सुभाष की मौत की खबर मिली को वह सन्न रह गए। बच्चों से मिलने को लेकर गिरीश भी काफी खुश थे।उन्हें नहीं पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुभाष परिवार में जिम्मेदार व्यक्ति थे।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य
पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसे बढ़ा रही है लोगों की चिंता
घुमावदार सड़के और कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सल्ट क्षेत्र की सड़कें भी कई जगहों पर काफी संकरी और खतरनाक हैं। उनका कहना है कि कूपी बैंड के पास पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई स्थानों पर पैराफिट नहीं बने हैं। इस कारण वहां वह हादसे होने का अधिक खतरा बना रहता है।