अल्मोड़ा के हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे चालक को फायर रेस्क्यू टीम ने दरवाजा काटकर सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बुधवार देर रात हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक दानेश्वर प्रसाद (34) गाड़ी के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने गाड़ी का दरवाजा काटकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दानेश्वर प्रसाद हवालबाग की आईसीआर कॉलोनी के निवासी हैं।
रेस्क्यू के बाद परिजनों की मौजूदगी में उन्हें एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, चालक हरि अधिकारी, फायरमैन मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार और दीपक मार्छाल शामिल रहे।