उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ी और कोच लोकेश नेगी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उददुपी कर्नाटक में चल रहे ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंडर-13 बालकों का एकल ख़िताब देहरादून के अंश नेगी ने जीत लिया।
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि अंश नेगी ने फाइनल में तेलंगाना के प्रणव रामएन को 21-15 और 21-13 से आसानी से हराकर हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमी फाइनल में अंश ने आंध्र प्रदेश के ही विश्व तेज गुब्बानी को आसानी से सीधे सेटों में 21-17 और 21-13 से हराया था।
वहीं साईं सेंटर अल्मोड़ा के कौस्तुभ त्यागी और हल्द्वानी के वंश प्रताप सिंह नेगी ने साईं सेंटर अल्मोड़ा के सिद्धार्थ रावत और देहरादून के अंश नेगी को फाइनल में 21-18,23-21 और 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा डबल्स में सिद्धार्थ रावत और अंश नेगी को रजत पदक प्राप्त हुआ।
सिद्धार्थ रावत और अंश नेगी की जोड़ी ने सेमी फाइनल में उत्तर प्रदेश के भव्या चबर और हरयाणा के अनुम्करण की जोड़ी को 21-15 व 23-21 से हराया था।
इधर अंडर-13 बालिकाओं के एकल में अल्मोड़ा की मनसा रावत ने कांस्य पदक जीता। सेमी फाइनल में मनसा को टूर्नामेंट की नंबर एक सीड आंध्र प्रदेश के नव्या कन्देरी से 16-21,21-13, व 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा, देहरादून और नैनीताल ने खिलाड़ियों और उनके कोच कोच डीके सेन, साईं सेंटर अल्मोड़ा के कोच मयंक कपूर तथा दीपक नेगी को बधाई दी।