फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत, विधायक जीना ने छात्रावास भवन का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में रूसा फेस टू के अंतर्गत छात्रावास भवन का उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने शिलान्यास किया। छात्रावास दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। निर्माण एजेंसी मंडी परिषद रुद्रपुर है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रावत ने कॉलेज के खेल मैदान, चाहरदीवारी, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास, खेल सामग्री, सीसीटीवी कैमरे, भवनों की मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को नेट कनेक्टविटी से जोड़ा जाएगा।
एक नवंबर से पूर्व कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर 500 करोड़ रुपये प्रतिवादन के तय नियमों के तहत शिक्षकों की भर्ती करने का अधिकार प्राचार्यों को दे दिया है। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर 500-500 बच्चों को प्रशासनिक सेवा के लिए तैयार करने का आह्वान किया। आवश्यकतानुसार महाविद्यालयों में सेल्फ फाइनेंस कोर्स चलाने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने महाविद्यालय को फर्नीचर समेत अन्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया। कॉलेज प्रशासन ने मंत्री और विधायक को स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. सुनीता गुप्ता ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन नीमा राणा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एचएस नयाल, एसडीएम राहुल शाह, निदेशक हृदयेश मेहरा, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मुकेश भट्ट, प्रधान राधे सिंह, देवेंद्र सिंह, इंदु देवी, मनोज नेगी, डॉ. एचखान, डॉ. गोकुल सत्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें