फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अब कस्बों तक पहुंच चुके हैं नशे के सौदागर

विज्ञापन
पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी और गणमान्य लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नशा निरोधक पखवाड़े के तहत स्थानीय पुलिस ने व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करके नशे के कारण हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग करने और अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी रानीखेत वीर सिंह ने कहा कि आज युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए सभी लोगों को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि महानगरों से नशे के बड़े सौदागर अब छोटे कस्बों तक पहुंच गए हैं। जिससे सभी लोगों को सतर्क रहते हुए अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा यदि कहीं पर भी स्मैक, चरस आदि नशे के धंधेबाजों के बारे में पता चले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। बैठक में कई लोगों ने विचार रखे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, कुलदीप सिंह नेगी,जगत बिष्ट, पुष्कर बंगारी,राज रौतेला, गोपाल सिंह,खुशाल नेगी, मोहित अग्रवाल,बालादत्त शर्मा, मनोहर बिष्ट,दरबान सिंह, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह,जेके बोस,चौकी इंचार्ज विजय पाल,एस आई विजय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें