कुविवि एसएसजे परिसर में सांकेतिक धरना देते छात्र।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों ने पिथौरागढ़ में चल रहे शिक्षक-पुस्तक आंदोलन को समर्थन देते हुए विवि प्रशासन से पिथौरागढ़ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए परिसर में सांकेतिक धरना दिया और भविष्य में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
छात्रों का कहना है कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय में पिछले कुछ दिनों से छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और पुस्तकालय में नई किताबों की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से मांग के बावजूद विवि प्रशासन पिथौरागढ़ महाविद्यालय की समस्या को सुलझाने का प्रयास नहीं कर रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से छात्र अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विवि प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया।
सांकेतिक धरने के दौरान छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर आशीष जोशी, अरविंद सिंह वोहरा, शैलेंद्र रावत, राहुल अधिकारी, पंकज कनवाल, राहुल भंडारी, नवीन कनवाल, अनित मेहरा, सूरज पांडे, गिरीश पांडे, आशीष पंत, रोहित बिष्ट, त्रिवेंद्र रावत, शुभम पांडे, भास्कर पांडे आदि शामिल रहे।