फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और पशुपालन से रुक सकता है पलायन

Tue, 20 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत यहां पशु चिकित्सालय केंद्र पर कॉफ रैली का आयोजन किया गया। मोहन चंद्र पपने की बछिया चैंपियन रही। शिविर में 50 पशुओं का उपचार भी किया गया।
विज्ञापन


पुरस्कार बांटते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि पशुपालन आर्थिक आय में बढ़ोत्तरी का उचित माध्यम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों की आजीविका का साधन ही कृषि और पशुपालन था, लेकिन अब तमाम तरह की दुश्वारियों ने ग्रामीणों को खेती किसानी से विमुख कर दिया है। ग्रामीणों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। कृषि और पशुपालन से पलायन भी रुकेगा। गांव खुशहाल होंगे। जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने भी कृषि और पशुपालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए तथा सरकार को बंदरों और सूअरों के आतंक से निजात दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने भी प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजे हैं। प्रदेश सरकार ने बंदरों और सूअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस नीति बनाने का आश्वासन दिया है। इस क्षेत्र में शीघ्र कार्य करने की जरूरत है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने क्रत्रिम गर्भाधान के विषय में जानकारी दी। संचालन डा. जयपाल करगेती ने किया। डा. कमल तिवारी, डा. ओपी आर्या, डा. करन गुप्ता, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे, देवेंद्र रौतेला, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें