उत्तरायणी मेले के दौरान नुमाइशखेत मैदान में लगातार विधिक शिविर लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए मेला समिति और प्रशासन ने प्राधिकरण को सम्मानित किया। उत्तरायणी मेले में जिला जज डा. जीके शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। लोगों को कानून संबंधी जानकारियां दी गईं। संबंधित साहित्य का वितरण किया गया। 3160 लोगों को पंपलेट आदि वितरित किए गए। समापन के उपरांत मेलाधिकारी एसडीएम फींचा राम चौहान और और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वरसिंह रावत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया।