फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा और बीमा पॉलिसी का जल्द लाभ दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों का सांकेतिक विरोध जारी है। रविवार को भी कार्मिकों ने बांह में काला फीता बांध सांकेतिक विरोध के साथ ड्यूटी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द सुरक्षा बीमा करने समेत कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर तैनात स्वास्थ्य कार्मिकों का पिछले दो माह से वेतन रुका था। इसके साथ ही संक्रमितों के बीच लगातार निष्ठा के साथ कार्य कर रहे कार्मिकों के लिए कंपनी की ओर से सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं थे।
पिछले दिनों कार्मिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें कंपनी की ओर से समय पर वेतन न मिलने, सुरक्षा बीमा न होने, ईपीएफ की जानकारी न मिलने आदि समस्याएं उर्ठाईं। इसके बाद से ही कार्मिकों ने मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन

तब से कार्मिक हाथों में काला फीता बांध सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। रविवार को भी कार्मिकों ने सांकेतिक विरोध के साथ कार्य किया।
वक्ताओं ने कहा कि कुछ कार्मिकों का वेतन मिल चुका है, लेकिन अब भी अधिकतर लोग वेतन न मिलने से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
वहीं सभी ने सुरक्षा बीमा आदि समस्याओं के निवारण की मांग उठाई। इस दौरान रश्मि बिष्ट, चेतना सनवाल, शिवानी जोशी, अंजू कपकोटी, मोनिका पडियार, योगेश भोज, मोहित कनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें