सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर उक्रांद के बैनर तले चल रहा आंदोलन बीसवें दिन और क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा।
दसवें दिन बीडीसी सदस्य गजेंद्र सिंह बिष्ट तथा कृपाल सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, दयाल अटवाल, प्रवीण कुमार, गंगादत्त, कमला देवी, मीना देवी, मोहन सिंह कुमयां, मानसिंह, केवलानंद, धर्मादेवी, बालादेवी, गिरीश चंद्र, नरेंद्र किरौला, पूरनसिंह, किसन संगेला, दीवानसिंह के अलावा महिला मंगल दल चांदीखेत की महिलाओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन जताया।
सभा में वक्ताओं ने पीपीपी मोड में व्याप्त खामियों और समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए पीपीपी मोड शीघ्र हटाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, आनंद नाथ, प्रेमसिंह अटवाल, हयात सिंह, नारायण दत्त तिवारी, आदि मौजूद थे।