फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में

Tue, 04 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुछ समय पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में लागू की गई नई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का जिला बार एसोसिएशन ने फिर विरोध शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं ने बैठक कर पुरानी यातायात व्यवस्था को बहाल करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने नई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, पालिका सभासदों, राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों को विश्वास में नहीं लिया और मनमाने तरीके से वन-वे व्यवस्था लागू कर दी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन पूर्व से ही नई यातायात व्यवस्था का विरोध कर रहा है। वन वे-ट्रैफिक व्यवस्था  से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यातायात व्यवस्थित नहीं कर पाने की अपनी कमी को छिपाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की। इस व्यवस्था के बाद सड़कें अनाधिकृत रूप से पार्किंग स्थल बनकर रह गई है। यदि पुरानी यातायात व्यवस्था नहीं लागू की गई तो बार एसोसिएशन विभिन्न संगठनों को साथ लेकर आंदोलन करेगा। अध्यक्ष भानु तिलारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव पंकज लटवाल, पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, कुंदन लटवाल,  योगेंद्र नयाल, भुवन पांडे, महावीर नेगी, दीवान लटवाल, मनोज ब्रजवाल, प्रमोद लोहनी, नीरज जोशी, भगवान वर्मा, डीडी शर्मा, रमेश सिंह नेगी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


इधर व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष दीपेश जोशी ने यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए शिखर तिराहे से लिंक मार्ग तक मार्ग खोलने, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था सुबह नौ बजे से छह बजे तक लागू करने, रविवार को वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था में छूट देने आदि मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें