फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 12 साल बाद पहुंचेगा दसौला गांव के किसानों के खेतों तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार सिंचाई विभाग काे धौलादेवी विकासखंड के दसौला गांव में 12 साल पहले आपदा की भेंट चढ़ी बदहाल नहर की याद आ ही गई है। सिंचाई विभाग ने वर्ष 2013 में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस नहर के जीर्णोद्धार के लिए शासन को 2.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इससे किसानों को उम्मीद है अब जल्द उनके खेतों तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक स्थित दसौला गांव के 15 से अधिक परिवार 40 हेक्टेअर भूमि में रबी और खरीफ फसलें उगाते हैं। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग ने यहां 3.5 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया लेकिन वर्ष 2013 में यह नहर आपदा की भेंट चढ़ गई। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण इस नहर से किसानों के खेतों तक पानी जाना बंद हो गया। तब से किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए बारिश में निर्भर रहते हैं। इस संबंध में किसान पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों से नहर को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन नहर ठीक नहीं हो पाई।
इस बीच किसानों की दिक्कतों को देखते हुए सिंचाई विभाग ने पहल कर नाबार्ड मद के तहत शासन को नहर के जीर्णोद्धार के लिए 2.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इससे यहां आजीविका के लिए खेती पर निर्भर किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। किसानों को उम्मीद है कि अब जल्दी उनके खेतों तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


कोट
नहर के जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। - विशाल प्रसाद, एई, सिंचाई खंड दन्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें