फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता 

Mon, 05 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने बीते दिनों एक व्यक्ति द्वारा बार के भवन में घुसकर अधिवक्ताओं के साथ गाली गलौच और अभद्रता करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने छह सितंबर को कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति खुद को अधिवक्ता बताकर लोगों को गुमराह भी करता है। 
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले कटारमल निवासी हरीश सिंह बिष्ट बार के भवन में घुस आया और उसने अधिवक्ताओं से अभद्रता और गाली गलौच की। अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर वह कुर्सी टेबल आदि गिराकर धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अल्मोड़ा कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा जा रहा है। 

बैठक में तय हुआ कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कल छह सितंबर को सभी अधिवक्ता विरोध स्वरूप कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस बारे में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन समेत सभी बार एसोसिएशनों से भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में स्टांप पेपर की कमी सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु तिलारा के अलावा सचिव पंकज लटवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इधर कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच करके आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें