फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर मृत दोनों किशोरियों की अंत्येष्टि

Sun, 08 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी में नहाने के दौरान ग्राम पंचायत तराड़ की दो लड़कियों की मौत से गांव में मातम छाया है। दोनों सहेलियां एक ही स्कूल में पढ़ती थी। रविवार रात रामगंगा के किनारे श्मशान घाट में दोनों के शवों को दफना दिया गया।  
विज्ञापन


तराड़ गांव के मदन सिंह की छह संतानें थीं। सीमा (16) पांचवें नंबर की बेटी थी। उसे अपने भाई-बहनों से काफी स्नेह था। सीमा राजकीय हाईस्कूल अनेणी की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इसी गांव निवासी देव सिंह की सात संतानें हैं। कुमन (12) भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।

कुमन भी अनेणी हाईस्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अच्छी सहेलियां थी। हमेशा साथ आती-जाती थी। रविवार को भी सीमा और कुमन अपने घरों से घोड़ा चुगाने साथ निकली थी। इस दौरान वह रामगंगा नदी में नहाने चली गई। नहाने के दौरान दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सीमा और कुमन को क्या पता था कि रविवार की छुट्टी का दिन उनके जीवन का अंतिम दिन होगा। दो सहेलियों की मौत के बाद उनके घरों में मातम छाया है। दोनों के माता-पिता, भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चकमना पट्टी के पटवारी कौशल सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना नहीं दी। यह मामला दैवी आपदा का नहीं है। रविवार को अमर उजाला में खबर पढ़कर उन्होंने ग्रामीणों के बयान लिए। वह सोमवार को तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें