फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पुलिस के पहरे में भरे गए टैंकर

Sun, 08 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पानी के लिए टैंकर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी और लोअर मालरोड क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत चल रही है। क्षेत्र के लोग लोअर मालरोड स्थित ट्यूबवेल से लाइन बिछाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। नाराज लोगों ने आज जल संस्थान द्वारा ट्यूबवेल से टैंकरों में पानी भरकर ले जाने का विरोध किया और हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। तभी लोग शांत हुए। बाद पुलिस के पहरे में टैंकरों में पानी भरकर नगर के लोगों को बांटा गया।
विज्ञापन


खत्याड़ी और लोअर मालरोड के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सालभर पेयजल संकट रहता है। पूर्व में बिछाई गई पेयजल लाइनों से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र के जल संकट को देखते हुए करीब एक साल पूर्व लोअर मालरोड में ट्यूबवेल लगाया गया है। ट्यूबवेल से क्षेत्र के लिए पेयजल लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन नहीं बिछाई गई है।

इससे नाराज लोग रविवार दिन में ट्यूबवेल पर पहुंचे और जल संस्थान के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने टैंकरों में पानी भी नहीं भरने दिया। बाद में जल संस्थान द्वारा मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। करीब एक घंटे बाद पुलिस के पहरे में ट्यूबवेल से टैंकर, टंकियों में पानी भरना शुरू हुआ।
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद नगर में गहराए पेयजल संकट से निजात दिलाने में लोअर मालरोड में पिछले साल स्थापित नलकूप सहारा बना है। जल संस्थान इसी ट्यूबवेल से दर्जनों टैंकरों में पानी भर कर लोगों को वितरित कर रहा है। अन्य लोग भी वाहनों में टंकियां भर कर यहीं से पानी ले जा रहे हैं। 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में कई मुहल्लों में प्राकृतिक जल स्रोत नौले हैं। घर-घर लाइन पहुंचने पर लोग अन्य दिनों इन नौलों का पानी उपयोग में नहीं लाते हैं। जिससे नगर के नौले उपेक्षित हो गए हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर नौले बेहतर स्थिति में हैं। शहर में पेयजल संकट गहराने पर नौले लोगों के लिए सहारा बन रहे हैं। पिछले दो दिनों से शहर के नौलों में पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें