फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश 20 सितंबर से

विज्ञापन
Admission in SSJ Campus
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सत्र 2021-22 के लिए बीएससी प्रथम सेमेस्टर (बायो ग्रुप) के लिए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरीयता सूची के क्रम में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

बायो ग्रुप प्रवेश समिति की संयोजक प्रो. रूबीना अमान ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी ने विवि के पोर्टल पर गलत सूचना अंकित कर दी है या फिर मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन में गलत सूचना पाई जाती है तो वरीयता सूची में फेरबदल किया जाएगा। प्रवेश मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 और 21 सितंबर को क्रमांक संख्या 1 से 53 तक और 22 व 23 सितंबर को क्रमांक संख्या 54 से 104 तक के छात्रों को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश स्थल पर 10:45 बजे सुबह तक उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

जो छात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सेना और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार हैं वो संबंधित प्रमाण पत्रों को पहले आकर सत्यापित करा सकते हैं। छात्रों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रति, हाईस्कूल, इंटर के प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रति, एंटी रैंगिंग फार्म, इंटर के बाद किसी प्रकार का अवरोध होने का शपथ पत्र और चरित्र प्रमाणपत्र लाना होगा।
ओबीसी वर्ग में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ओबीसी श्रेणी के लिए नॉन-क्रीमी लेयर का प्रमाणपत्र, अनुसूचित एवं जनजाति प्रमाणपत्र और अधिमान अंकों से संबंधित प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश कमेटी में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आरसी मौर्य, रवींद्र पाठक आदि भी सहयोग करेंगे। सभी छात्रों को कोविड नियमों का पालन करना भी आवश्यक होगा।
बीए, बीएससी, बीकॉम के लिए वरीयता सूची जारी
बागेश्वर। बागेश्वर महाविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रथम वरीयता सूची महाविद्यालय की वेबसाइट (https//www.gpgcbageshwar.org) पर अपलोड कर दी गई है।
प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने अवगत कराया है कि वेबसाइट के एडमिशन पोर्टल (https//wwwadmission.gpgcbageshwarorg) पर ऑनलाइन प्रवेश के लिए 20 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की वेबसाइट पर 26 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है। प्रवेश संबंधी अन्य जानकारियों के लिए महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें