फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते रणखिला गांव में युवक पर हुआ एसिड अटैक

विज्ञापन
रानीखेत अस्पताल में एसिड अटैक से पीड़ित प्रमोद कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुरानी रंजिश के चलते अल्मोड़ा तहसील के गोविंदपुर रणखिला गांव में 18 वर्षीय युवक पर एसिड फेंक दिया गया। घटना 25 जनवरी की देर शाम की है। युवक खच्चर चराकर घर लौट रहा था, इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने पीछे से गर्दन में एसिड फेंक दिया, जिससे युवक झुलस गया। देर शाम सूचना के बाद घायल को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पीड़ित के पिता ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

रणखिला गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र भुवन राम 25 जनवरी की शाम जंगल से खच्चर लेकर घर की तरफ लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही दुर्गा राम ने मौका पाकर युवक की गर्दन पर एसिड उंडेल दिया और दुर्गा राम मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण झुलसे युवक यहां राजकीय अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्गा राम उनसे पुरानी रंजिश रखता है। प्रमोद ने बताया कि उसके बड़े भाई का प्रेम विवाह दुर्गा राम की पुत्री से हुआ था, इसी बात से दुर्गा राम उनसे रंजिश पाले हुए है। पीड़ित के पिता भुवन राम ने यहां राजस्व पुलिस में आरोपी दुर्गा राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 326 ए के तहत दर्ज कर लिया है। सोमवार को वह पीड़ित के बयान लेने हल्द्वानी जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर एसटीएच के प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने बताया कि प्रमोद की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें