फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: कसार बैंड के पास हादसा... खाई में गिरी दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो, दो की मौत

Sat, 31 Jan 2026 06:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा के कसार बैंड के पास दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो और मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में शनिवार की दोपहर तीन बजे सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास दिल्ली नंबर डीएल 2 सीसीजेड 8690 स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन 20 मीटर तक नीचे गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गया। पुलिस की मदद से आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को अल्मोड़ा अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट ने बताया कि टीम को तत्काल ही आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना किया गया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक को अल्मोड़ा भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें