डिस्पेंसरी की छत पर पेड़ गिरने से टूटे तख्ते। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पिलखोली स्थित स्टेट ऐलोपैथिक डिस्पेंसरी की छत पर सोमवार दोपहर अचानक चीड़ का सूखा पेड़ गिर गया। इससे छत टूट गई। इस दौरान उपचार के लिए पहुंची दो महिलाएं चोटिल हो गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत के प्रभारी डा. डीएस नबियाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को हल्की चोट आई उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सोमवार की दोपहर दो बजे डिस्पेंसरी की छत पर चीड़ का एक भारी भरकम सूखा पेड़ गिर गया। छत टिन की थी। छत के तख्ते गिरने से दो महिलाएं चोटिल हो गईं। बताया जा रहा है कि सोमवार को डिस्पेंसरी में कोविड टीकाकरण होना था। जिस कारण काफी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन वह लोग अन्य कमरों में थे। पेड़ गैलरी की छत पर गिरा।