फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा की आराध्या ने टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा आराध्या शर्मा ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में हुई थी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले हुए जिसमें आराध्या शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
कक्षा नौ की छात्रा आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विपिन शर्मा, शिक्षकों और विद्यालय को दिया। प्रधानाचार्या, शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आराध्या भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

चनौदा की नव्या भाकुनी ने योगा में जीता स्वर्ण पदक
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा एवं चनौदा निवासी नव्या भाकुनी ने राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयी योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में नव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
कक्षा नौ की छात्रा नव्या बचपन से ही योगाभ्यास कर रही हैं और अब तक कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रशिक्षक कमल जोशी ने बताया कि नव्या के पिता बालम भाकुनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं व्यवसायी हैं जबकि माता चंपा भाकुनी आईटीआई अल्मोड़ा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें