फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाकूड़ा के पास तीन माह से खड़ा खराब ट्रक बना हादसों का कारण

Thu, 25 Jun 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। भाकूड़ा क्षेत्र में मुख्य जैनल-देघाट मोटर मार्ग पर पिछले करीब तीन माह से खराब हालत में खड़ा एक ट्रक दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। तीव्र मोड़ पर खड़े इस वाहन के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में मोड़ पर खड़ा ट्रक दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। खासकर रात के समय और खराब मौसम में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ट्रक हटाने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस संबंध में देघाट थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संबंधित ट्रक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का है, जो इंजन सीज होने के कारण मार्ग पर खराब अवस्था में खड़ा है। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी से वार्ता की गई है और जल्द ही ट्रक को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें