अल्मोड़ा के लोग काफी परेशान है। सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते डाकघर में आधार कार्ड तो जिला और महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ठप रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते डाकघर में आधार कार्ड तो जिला और महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ठप रहा। लोग घंटों सॉफ्टवेयर ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में हर रोज दूरदराज से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के साथ ही जिला, महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने 230 से अधिक लोग पहुंचते हैं। बुधवार को भी लोग डाकघर और अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें सॉफ्टवेयर ने धोखा देकर उनकी दिक्कत बढ़ाने का काम किया।
सॉफ्टवेयर में आई खराबी के चलते आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने की मशीनरी ठप रही। लोग घंटों खराबी दूर होने का इंतजार करते रहे। डाकघर और अस्पताल बंद होने तक भी सॉफ्टवेयर में आई खराबी दूर नहीं हो सकी और लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। आधार बनाने के लिए कई लोगों ने एक किमी दूर बीएसएनएल कार्यालय की दौड़ लगाई, लेकिन उनकी यह मेहनत भी सफल नहीं हो सकी।