फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खटीमा में शीतलहर और गलन से जनजीवन प्रभावित

Thu, 18 Jan 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
खटीमा में अलाव तापते लोग। -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में बुधवार को शीतलहर और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अधिकांश लोग रजाई में दुबके रहे।
विज्ञापन

खटीमा में सुबह तड़के से ही हल्का कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी रही। गलन के साथ शीतलहर चलने से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दिनभर धूप न खिलने से अधिकांश लोग घरों से बाहर भी नहीं निकले। खटीमा मुख्य चौक, खटीमा उप जिला अस्पताल, बस स्टॉप, कंजाबाग चौराहे, शहीद स्मारक गेट समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव तापते दिखे। मौसम वैधशाला थारू जीआईसी के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि शाम को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें