फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत अस्पताल में सर्जन का एक पद लंबे समय से रिक्त

Sat, 19 Sep 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय में सर्जन के दो स्वीकृत पदों में से एक लंबे समय से रिक्त है। वर्तमान में एक ही सर्जन के भरोसे अस्पताल की सर्जरी संबंधी सेवाएं संचालित हो रही हैं। इससे सर्जन पर मरीजों के उपचार और ऑपरेशन का अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

रोजाना अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में एक ही सर्जन डॉ. अशोक टम्टा तैनात है। रिक्त पद पर नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को बेहतर और समय पर सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराने में चुनौती बनी हुई है।
कोट -
रिक्त पद की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। अस्पताल की ओर से मरीजों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। - डॉ. दीप प्रकाश पार्की, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उपजिला चिकित्सालय, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें